Chhattisgarh Mayor Election : राज्य सरकार ने नगर निगम चुनाव में किया बड़ा बदलाव! अब जनता सीधे चुनेगी अपना महापौर……

Chhattisgarh Mayor Election : राज्य सरकार ने नगर निगम चुनाव में किया बड़ा बदलाव! अब जनता सीधे चुनेगी अपना महापौर……

Chhattisgarh Mayor Election

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में बदलाव की अधिसूचना की है, जिसके तहत अब राज्य में महापौर चुनाव के तरीके में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। खबरों के अनुसार अब राज्य में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली, यानी जनता सीधे अपने महापौर का चयन करेगी। हाल ही में राज्य सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में संशोधन करते हुए इस फैसले की अधिसूचना जारी की है।

बता दें कि वर्ष 2018 में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे। तब उन्होंने महापौर चुनाव के नियमों में बदलाव किया था। इसके तहत पहले जनता द्वारा पार्षदों के साथ महापौर का चुनाव होता था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बदलते हुए पार्षदों को महापौर चुनने का अधिकार दे दिया था। इस फैसले का बीजेपी नेताओं ने विरोध भी किया था।

तो अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में एक और संशोधन करते हुए जनता सीधे अपना महापौर का चुनाव करने का ऐलान किया। इसके साथ ही इस बदलाव से नगरीय निकाय चुनाव के तरीके में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।

read more – CG NEWS : सूरजपुर में आगजनी की घटना में पांच जिंदा जले, जानिए क्या है मामला

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर