Site icon AB News.Press

CGPSC 2023 : CG PSC के साक्षात्कार की नई तारीखों का ऐलान, 18 से 28 नवंबर के बीच दो पारियों में होगा साक्षात्कार

CGPSC 2023

रायपुर। CGPSC Exam 2023 CGPSC एग्जाम 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू नई तारीख का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से 17 विभिन्न विभागों में 242 पदों के लिए 24 से 27 जून 2024 में मेंस परीक्षा ली गई थी।

जिसका रिजल्ट 29 सितंबर को घोषित किया गया था। जिसमें कुल 703 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू के लिए 1 अक्टूबर को इसकी तारीख घोषित की गई। 15 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 तक ये इंटरव्यू होने थे, लेकिन बाद में आयोग ने साक्षात्कार की तारीख आगे बढ़ा दी। जिसके बाद अब साक्षात्कार की नई डेट घोषित की है। नई तारीखों के मुताबिक अब 18 नवंबर से 28 नवंबर का साक्षात्कार का ऐलान किया गया है।

read more – Gariaband Accident : गरियाबंद देवभोग नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-बाइक की भिड़ंत में 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Exit mobile version