Bandipora Encounter : पिछले 5 दिनों में जम्मू-कश्मीर में चौथा एनकाउंटर, बांदीपुरा और कुपवाड़ा में 1-1 आतंकी ढेर

Bandipora Encounter : पिछले 5 दिनों में जम्मू-कश्मीर में चौथा एनकाउंटर, बांदीपुरा और कुपवाड़ा में 1-1 आतंकी ढेर

Bandipora Encounter

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 6 घंटे के बीच हुए मुठभेड़ में दो बार एनकाउंटर हुआ। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे कुपवाड़ा जिले के लोलाब वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार को ही बांदीपोरा के केटसुन फॉरेस्ट एरिया में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

read more – Gujarat Bullet Train Project Accident : गुजरात के आणंद में बुलेट ट्रेन ट्रैक का निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिसमें एक आतंकवादीढेर हो गया। वहीं सेना और सीआरपीएफ के एक-एक जवान घायल हुए। सर्चिंग के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी मारा गया। इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

Bandipora Encounter

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा के चूंटपाथरी वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया था कि आतंकवादियों ने पहले सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया था कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक-एक जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है।

read more – Sharda Sinha Passes Away : भोजपुरी ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

Breaking News National News and Politics