Site icon AB News.Press

Jharkhand Election : PM मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का तीखा पलटवार……

Jharkhand Election

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी की “परिवारवाद” की टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है। श्रीनेत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद परिवारवाद की राजनीति में शामिल है।

READ MORE – Chhattisgarh News : आम के बगीचे में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी…

और वह झारखंड विधानसभा चुनाव में जिन 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से 33 सीटों पर भाजपा ने परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है। गौरतलब है कि झारखंड की कुल 81 सीटों में से भाजपा के हिस्से में 68 सीटें हैं। अन्य सीटों पर NDA के सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं।

Jharkhand Election

बता दें कि पीएम मोदी ने दिन में गढ़वा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, “झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ‘परिवारवाद’ की राजनीति में विश्वास करते हैं।” आगे सुप्रिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया रोककर बैठी है,

जिसे जारी करने पर राज्य के विकास में तेजी आ सकती थी। उन्होंने दावा कि झारखंड की हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है और उसका पांच साल का रिपोर्ट कार्ड उपलब्धियों से भरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की लगभग 57 लाख महिलाओं को मैय्यन सम्मान योजना के तहत 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे यहां दोबारा गठबंधन सरकार बनने के बाद बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को झारखंड में होंगे और राज्य के और विकास का प्रारूप पेश करेंगे।

READ MORE – Chhath Puja 2024 Nahay Khay : आज नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, जानें पूजा का समय, नियम और महत्व

 

Exit mobile version