Raipur Breaking : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर युवक को निशाना बनकर की गई फायरिंग….

Raipur Breaking : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर युवक को निशाना बनकर की गई फायरिंग….

Raipur Breaking

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध के मामले से शासन और प्रशासन के लिए सवालिया निशान खड़ा कर रही है। आये दिन ऐसी घटना यह उजागर करती है की लोगों के दिलो से अब कानून का डर ख़त्म होते जा रहा है। इसलिए आये दिन आपराधिक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल के बाहर एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते दो गोलियां चलाई गईं।

वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) ले जाया गया।

Raipur Breaking

सूत्रों के अनुसार, युवक किसी से मुलाकात करने के लिए जेल गया था। मुलाकात के बाद जब वह बाहर निकला, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर ताबड़तोड़ दो फायरिंग कर दीं।

जिसके बाद गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जहां प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

read more – CISF Jawan Opened Firing : सिमेडेगा में चुनाव ड्यूटी में तैनात CISF जवान ने की खुलेआम फायरिंग, AK- 47 जब्त

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर