Khalistani attack on Hindu temple : खालिस्तानियों ने Canada के Brampton में हिंदू मंदिर पर किया हमला, लाठी-डंडों से श्रद्धालुओं को पीटा

Khalistani attack on Hindu temple : खालिस्तानियों ने Canada के Brampton में हिंदू मंदिर पर किया हमला, लाठी-डंडों से श्रद्धालुओं को पीटा

Khalistani attack on Hindu temple

ब्रैम्पटन। कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। यह घटना रविवार को घटित हुई जब यहां पूजा करने आये लोगों को खालिस्तानियों ने हमला कर दिया। इस घटना की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे हिंदू सभा मंदिर के बाहर कुछ लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए जा रहे है। घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

read more – CHHATTISGARH NEWS : छत्‍तीसगढ़ के नया रायपुर में 04-06 नवम्बर तक राज्योत्सव का भव्य आयोजन, MP CM मोहन यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। तो वहीं पील रीजनल पुलिस चीफ निशान दुरईप्पा ने लोगों से संयम से काम लेने की अपील की है। वहीं घटना के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, विपक्षी नेता पोइलिवरे और सांसद चंद्र आर्य ने इस घटना की निंदा की है।

बता दें कि इससे पहले ट्रूडो ने दिवाली सेलिब्रेशन भी किया था। लेकिन सिर्फ निंदा से क्या होगा। क्योंकि कनाडा में आए दिन हिंदूओं को निशाना बनाया जाता है। मंदिर को भी खूब निशाना बनाया जाता है और इसके दिवारों पर अपशब्द और इसके अंदर तोड़फोड़ की जा रही है।

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी हमले की निंदा की

एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रूडो ने लिखा, ‘ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा अस्वीकार्य है। हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है।’

read more – UP Lawyers Strike : गाजियाबाद में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर के वकीलों की हड़ताल, जानिए क्या था मामला

Breaking News International News and Politics