Site icon AB News.Press

‘Baby John’ teaser release: ‘बेबी जॉन’ का धांसू टीजर रिलीज, वरूण के एक्शन ने लगाई आग, देखिए 1 मिनट 57 सेकंड के ट्रेलर में क्या है खास…

‘Baby John’ teaser release

 मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बेबी जॉन’ का आज 4 नवंबर को टीजर रिलीज हो गया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली की पत्नी प्रिया एटली ने ‘बेबी जॉन’ को प्रोड्यूस किया है। बता दें कि, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का खतरनाक पोस्टर आने के बाद अब फाइनली इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के हैंडसम हिरो वरूण धवन की मूवी ‘बेबी जॉन’का 1 मिनट 57 सेंकड का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में वरूण का जबरदस्त एक्शन देखने मिल रहा है। वही टीजर देखकर लग रहा है कि वरुण धवन अपने फिल्म करियर की बेस्ट फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ के अलावा पाल यादव भी नजर आने वाले हैं।

‘Baby John’ teaser release

क्या है फिल्म का टीजर

‘बेबी जॉन’ की टीजर के बारे में बात करें तो इसमें एक बच्ची दिखाई देती। जो वरूण को अपने पापा के बारे में बताती है। वही दूसरी तरफ वरूण धमाकेदार एंट्री के साथ एक्शन दिया दे रहा है।  कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की एक हल्की झलक देखने को मिलती है। इस फिल्म में जैकी श्राफ विलन के किरदार में नजर आने वाले है। वही फिल्म के धांसू टीजर ने दर्शकों का एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Kannada director Guruprasad committed suicide: फेमस कन्नड़ डायरेक्टर गुरूप्रसाद ने किया सुसाइड, शव पंखे से लटका मिला, हत्या या सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रिमेक

इस फिल्म के टीजर को देखने बाद लग रहा होगा कि यह एक नई कहानी होगी। लेकिन हम आपको बता दें कि, यह फिल्म तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रिमेक है। ‘थेरी’ में थलापति विजय और सामंथा और ऐमी जेक्शन ने किरदार निभाया था। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रिया एटली ने कहा है कि यह ‘थेरी’ का रिमेक है लेकिन इसमें अलग से ट्विस्ट जोड़ा गया है जो ओरिजलन से हटकर होगा। बता दें कि यह फिल्म क्रिसमस के समय पर सिनेमा घरों में आने वाली है।

 

Exit mobile version