Breaking News : खड़गे के बयान पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, BJP-कांग्रेस में ट्विटर वॉर

Breaking News : खड़गे के बयान पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, BJP-कांग्रेस में ट्विटर वॉर

Breaking News

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अब समझ आ गया है कि झूठे वादे करना तो आसान है लेकिन उन्हें पूरा करना नामुमकिन होता है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है।

वह लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से ऐसे वादे करते रहते हैं, जिन्हें वह कभी पूरा नहीं कर पाएंगे अब, वह लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। दरअसल 31 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, हमें वो वादे करने चाहिए, जो पूरे किए जा सके। नहीं तो आने वाली पीढ़ी के पास बदनामी के अलावा कुछ नहीं बचेगा। जिसके बाद अब कांग्रेस-बीजेपी के बीच ट्विटर (एक्स) वॉर शुरू हो गया है।

Breaking News

 

जिसके बाद पीएम मोदी के कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए पार्टी अध्यक्ष खरगे समेत कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने पलटवार करते हुए अपने उपलब्धियों को गिनाया और बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों पर हमला बोला। दरअसल सोशल मीडिया साइट एक्स पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटियों पर सवाल खड़े किए। आगे पीएम ने कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने बुरी तरह बेनकाब हो गई है। पीएम मोदी ने कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान दी जाने वाली गारंटियों को जनता के साथ धोखा बताया है।

पीएम मोदी पर खरगे का पलटवार

तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर पीएम मोदी को टैग करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार झूठ की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तो जो वादे किए, वे सभी खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने पूछा कि हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा पीएम मोदी ने किया गया था, लेकिन भारत में बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। खरगे ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है।

read more – Earthquake in Jharkhand : झारखंड में भूकंप के झटके से कांपी धरती, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

 

Breaking News National News and Politics