Bangladesh Hindu Protest : बांग्लादेश में अत्याचार से त्रस्त हिंदु, आज फिर से हजारों की संख्या में उतरेंगे सड़कों पर

Bangladesh Hindu Protest : बांग्लादेश में अत्याचार से त्रस्त हिंदु, आज फिर से हजारों की संख्या में उतरेंगे सड़कों पर

Bangladesh Hindu Protest

ढाका। बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच हजारों अल्पसंख्यक हिंदुओं ने शुक्रवार को हमलों और उत्पीड़न से परेशान होकर सरकार के खिलाफ रैली निकालकर रोष जताया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को 19 हिंदू नेताओं के खिलाफ राजद्रोह का आरोप दर्ज किए जाने के बाद चट्टोग्राम में प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

read more – Congress Will Protest : 3 नवंबर को कांग्रेस का जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन

इसी कड़ी में शनिवार को ढाका में एक और हिंदू रैली की योजना किया गया है। लगभग 30,000 हिंदुओं ने दक्षिण-पूर्वी शहर चटगांव के एक प्रमुख चौराहे पर रैली करते हुए नारे लगाए। देश में अन्य जगहों पर भी विरोध प्रदर्शन होने की सूचना मिली। हिंदू समूहों का कहना है कि अगस्त की शुरुआत में प्रधानमंत्री शेख हसीना की धर्मनिरपेक्ष सरकार के बेदखल होने और हसीना के देश छोड़कर चले जाने के बाद हिंदुओं के खिलाफ हजारों हमले हुए हैं।

Bangladesh Hindu Protest

हसीना की सरकार के पतन के बाद नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। छात्रों का आंदोलन हिंसक होने के बाद शेख हसीना देश छोड़कर चली गई थीं। बांग्लदेश की आबादी लगभग 17 करोड़ है, जिनमें हिंदुओं की आबादी करीब आठ प्रतिशत है जबकि 91 प्रतिशत आबादी मुसलमान है।

चार अगस्त के बाद से हिंदुओं पर 2,000 से अधिक हमले हुए हैं। हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का कहना है कि अंतरिम सरकार ने उनकी पर्याप्त सुरक्षा नहीं की है और हसीना के जाने के बाद कट्टरपंथी इस्लामवादी तेजी से प्रभावशाली होते जा रहे हैं।

Bangladesh Hindu Protest

शनिवार को भी निकालेंगे रैली

बता दें कि 25 अक्टूबर की रैली में शामिल लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर एक खंभे पर बांग्लादेश के झंडे के ऊपर भगवा झंडा लगा दिया था। इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना गया। जिस पर हिंदू समुदाय के नेताओं का कहना है कि मामले राजनीति से प्रेरित हैं और बृहस्पतिवार को उन्होंने मांग की थी कि 72 घंटे में ये मामले वापस लिए जाएं। हिंदू समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को एक और रैली आयोजित करने की योजना बनाई है।

 

Breaking News International National News and Politics