State level grand Suva dance in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग विकासखंड में सोमवार (4 नवंबर) को राज्यस्तरीय भव्य सुवा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जय बजरंग जन कल्याण समिति संकरी द्वारा शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में शारदा देवी वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर) और दिनेश ठाकुर (जनपद सदस्य) उपस्थित रहेंगे।

वही इस कार्यक्रम के निर्णायक गण- ब्यास नारायण साहू(सेनानिवृत कार्यपालन अधिकारी), दुष्यंत(पवन) साहू (BSP), विजय वर्मा ( व्याख्याता), ओमप्र्काश वर्मा (प्रधान पाठक), श्रवण कुमार साहू (इं.गां.कृ.वि.वि), पवन कुमार साहू (DA NEWS CHANNEL), डॉ. खेमन लाल साहू मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम संकरी (जावा), चंदखुरी फार्म, माता कौशिल्या धाम में रखा गया है। इस सुवा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा रखी गई है। वही प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को आर्कषक उपहार व राशि भी दी जाएगी। देखिए राशि की लिस्ट-
State level grand Suva dance in Chhattisgarh
- प्रथम पुरस्कार- 22222 रूपए की राशि
- द्वितीय पुरस्कार-1555 रूपए की राशि
- तृतीय पुरस्कार-11111 रूपए की राशि
- चतुर्थ पुरस्कार- 8888 रूपए की राशि दी जाएगी।

