Spain Flood : स्पेन में विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 95 लोगों की मौत, हजारों लोग घर से बेघर ……

Spain Flood : स्पेन में विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 95 लोगों की मौत, हजारों लोग घर से बेघर ……

Spain Flood

स्पेन के वैलेंसिया में विनाशकारी बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गई। सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और कारें बहती नजर आईं। रेल लाइनें और राजमार्ग बाधित हो गए। बता दें कि यह तीन दशकों में सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा है। वहीं तूफान के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने पर कैटेलोनिया के हिस्से में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

read more – Sardar Patel Jayanti 2024 : पीएम मोदी ने केवड़िया में ‘लौह पुरुष’ को दी श्रद्धांजलि, फ्लाईपास्ट को दी सलामी

वहीं इस विनाशकारी बाढ़ के कारण कई घर तबाह हो गया है और परिवहन व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई है। मिली जनकारी के मुताबिक मंगलवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने बुधवार तक स्पेन के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में कहर बरपाया।

बचाव दलों ने हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को घरों से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के 1,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। वहीं स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति का गठन किया है।

read more – Raipur South By Election 2024 : रायपुर दक्षिण उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी, 30 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव..

Breaking News International News and Politics