Woman dies after eating momos in Hyderabad
बेंगलुरू। हैदराबाद के बंजारा हिल्स में मोमोज खाने से एक महिला की मौत हो गई। वही 20 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि मोमोज के आटे को फ्रीज में रखा गया था।
![]()
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बंजारा हिल्स इलाके में रहने वाली रेशमा(33) साल और उनके दोनों बच्चों ने खैतराबाद के स्ट्रीट वेंडर के यहां से 25 अक्टूबर की रात को मोमोज खाए थे। उसके बाद उनको पेट दर्द, उल्टी और डायरिया की शिकायत होने लगी। उनकी तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान रेशमा की मौत हो गई। रेशमा एक सिंगल मदर थी, जिनकी दो बेटियां 12 और 14 साल की है।
Woman dies after eating momos in Hyderabad
मोमोज खाने से महिला की मौत
वही इस मामले में रेशमा के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा फूड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट और मोमोज की दुकान चलाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच करते पता चला कि वेंडर्स के पास फूड सेफ्टी लाइसेंस भी नही था।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मोमोज बनाने वाले ने बिना पैकेजिंग वाले आटे को फ्रिज में रखा था। इसके अलावा, फ्रिज का दरवाजा पहले से टूटा हुआ था और उसमें गंदगी फैली हुई थी, जिससे आटा ताजा नहीं था।
Woman dies after eating momos in Hyderabad
भेजे गए सैंपल
वही पुलिस ने वेंडर के पास से अलग-अलग सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेज दिया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलास़ा हो पाएगा कि फूड पॉइजनिंग किस वजह से हुई थी।

