Site icon AB News.Press

India-China Disengagement : पहले की तरह की जाएगी पेट्रोलिंग, भारत और चीन करेंगे देपसांग-डेमचोक में मुआयना

India-China Disengagement

भारत और चीन दोनों ही देशों की सेनाएं आज यानि 30 अक्टूबर को देपसांग और डेमचोक के पूरे एरिया का मुआयना की प्रकिया पूरा करेंगे। जिसके बाद पेट्रोलिंग की प्रक्रिया दोनों तरफ़ से शुरू की जाएगी।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर के देपसांग और डेमचोक इलाकों में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। भारत और चीन की सेनाएं एक-दूसरे की तरफ से वहां जगह खाली करने और बुनियादी ढांचे को हटाने के लिए वेरिफिकेशन कर रही हैं।जिसके बाद से दोनों देशों के तरफ से मिलकर पेट्रोलिंग की जाएगी।

पेट्रोलिंग टीम की ताकत उनको सौंपे गए कार्य के साथ-साथ तय की जाने वाली दूरी पर निर्भर करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छोटी दूरी के पेट्रोलिंग टीम में 10-15 सैनिक होंगे, तो वहीं लंबी दूरी के पेट्रोलिंग टीम में 20-25 सैनिक होते हैं।

India-China Disengagement

जानिए अब क्या हो सकता है

read more – Congress Guarantee Card : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस जारी करेगी ‘ गारंटी कार्ड ‘

 

Exit mobile version