Site icon AB News.Press

Haridwar train accident : हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश हुई नाकाम, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ………

Haridwar train accident

उत्तराखंड में हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक को उड़ाने की रची गई साजिश नाकाम हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को सूचना मिली कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डेटोनेटर बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने स्टेशन लगे CCTV कैमरे खंगाले तो आरोपी नजर आया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी अशोक के रूप में हुई और जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं आरोपी अशोक के पास से पुलिस को कई और डेटोनेटर भी बरामद हुए हैं । आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version