Congress Guarantee Card : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस जारी करेगी ‘ गारंटी कार्ड ‘

Congress Guarantee Card : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस जारी करेगी ‘ गारंटी कार्ड ‘

Congress Guarantee Card

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस विधायक और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता (LOP) विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 30 अक्टूबर यानी आज ‘ गारंटी कार्ड ‘ जारी करने वाली है। जिसमें जनता के लिए बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

इससे पहले, कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव और हाल ही में हुए विभिन्न राज्य विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी वादों वाले अपने गारंटी कार्ड जारी किए थे। वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस गारंटी कार्ड राज्य के मतदाताओं को वितरित किया जाएगा।

वडेट्टीवार ने कहा, “हम सोच रहे हैं कि चुनाव से पहले जनता को कांग्रेस गारंटी कार्ड दिया जाना चाहिए। इसे 30 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। घोषणापत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि विधानसभा की 288 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 20 नवंबर को मतदान होगा तथा 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीती थीं, शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं और कांग्रेस ने 44 सीटें हासिल की थीं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं।

read more – Haridwar train accident : हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश हुई नाकाम, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ………

Breaking News National News and Politics