Site icon AB News.Press

Ballia Road Accident : यूपी के बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, जवानों से भरी बस पलटी, 30 घायल , चार गंभीर

Ballia Road Accident

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक ,बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी एक बस बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में करीब 30 जवान घायल हो गए।

बस में फंसे जवानों की चीख- पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसमे चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

read more – Judge Lawyers Clash : गाजियाबाद कोर्टरूम में मचा बवाल, जज और वकीलों में भिड़ंत, जानिए क्या है पूरा मामला

Exit mobile version