PM Modi health insurance scheme
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर देश के बुजुर्गों के लिए एक बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना का ऐलान किया है।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने देश के सीनियर सिटिजन्स के लिए एक हेल्थ स्कीम के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक लाभ उठा सकेंगे। यह योजना पूरे देश में AB PMJAY के तहत रजिस्टर्ड अस्पतालों में लागू होगी।

