Site icon AB News.Press

Kerala fireworks accident: केरल के कासरगोड में आतिशबाजी के दौरान हादसा, 150 घायल, 8 की हालत गंभीर

Kerala fireworks accident

कासरगोड। केरल के कासरगोड के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में सोमवार रात करीब 12:30 बजे आतिशबाजी के दौरान एक ब्लास्ट हुआ। इसमें 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन जांच में जुटी हुई है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कासरगोड के एक मंदिर में कलियाट्टम उत्सव के समय करीब 1500 लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी में चिगांरी उठकर पास के पटाखा गोदाम में जा गिरी। जहां आग लगने से जोरदार धमाका हुआ और भगदड़ मच गई। इस घटना में करीब 150 लोग घायल हो गए वही 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वही इस हादसे के बाद पुलिस ने मंदिर के 2 कमेटी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस पटाखा गोदाम में लगी है, वहां लगभग 25 हजार पटाखे रखे हुए थे।

 

Exit mobile version