Site icon AB News.Press

Tata Aircraft Complex C-295 Inauguration : रतन टाटा के ड्रीम प्रोजेक्ट एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Tata Aircraft Complex C-295 Inauguration

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की ओर से C-295 विमान के निर्माण के लिए स्‍थापित टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि स्‍पेन की कंपनी एयरबस के सहयोग से अब टाटा समूह भारत में C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाएगा। पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, दोनों इस प्लांट को उद्घाटन करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक भारत के C-295 कार्यक्रम में कुल 56 एयरक्राफ्ट होंगे जिनमें से 16 सीधे Airbus डिलीवर करेगा और बाकी 40 भारत में बनाए जाएंगे।

read more – Kuldeep Sahu Surajpur Murder : सूरजपुर हत्याकांड मुख्य आरोपी कुलदीप साहू का कबाड़ खाना ध्वस्त

इन 40 C-295 विमानों को बनाने की जिम्मेदारी ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड’ की होगी। टाटा के अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसी प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां और साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में योगदान देंगे। खास बात है कि टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रहे दिवंगत रतन टाटा के रहते ही एयरबस और टाटा समूह में यह एग्रीमेंट किया गया था। टाटा ग्रुप 2026 तक पहला हवाई जहाज बनाएगा।

Tata Aircraft Complex C-295 Inauguration

एविएशन इंडस्ट्री में आएंगी नई नौकरियां

टाटा-एयरबस के प्लांट के शुरू होने से देश की एविएशन इंडस्ट्री में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। यह प्रोजेक्ट विभिन्न साइट्स पर सीधे तौर पर 3,000 से अधिक नौकरियाँ पैदा करेगा और सप्लाई चैन में 15,000 से अधिक अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करेगा। यह अनुमान लगाया गया है कि प्रत्येक विमान की असेंबली के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और उसके आपूर्तिकर्ताओं को 1 मिलियन घंटे से ज्यादा लेबर की आवश्यकता होगी। इस प्लांट के शुरू होने से एविएशन इंडस्ट्री में ना सिर्फ नई नौकरियां आएंगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती भी देगी।

इस सुविधा में निर्मित एक बहुमुखी सैन्य परिवहन विमान भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से लैस होगा और 71 सैनिकों या 49-50 पैराट्रूपर्स को ले जाने में सक्षम होगा। इनमें से पहला मेड-इन-इंडिया विमान सितंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। यह सुविधा निर्माण से लेकर असेंबली, परीक्षण और योग्यता, डिलीवरी और विमान के संपूर्ण जीवन चक्र के रखरखाव तक एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगी।

read more – Big breaking : जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन की मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर राज्य सरकार की बड़ी कारवाई, नेत्र सर्जन समेत 3 निलंबित

Exit mobile version