Site icon AB News.Press

Kuldeep Sahu Surajpur Murder : सूरजपुर हत्याकांड मुख्य आरोपी कुलदीप साहू का कबाड़ खाना ध्वस्त

Kuldeep Sahu Surajpur Murder

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मुख्य आरोपित कुलदीप साहू के स्वजन की अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर नगर सहित आसपास एक साथ चार स्थानों पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका का अमला इन स्थानों पर तैनात किया गया है। सोमवार तड़के चार बजे अवैध निर्माण को तोड़ने पूरी टीम साजोसामान के सामान के साथ जुटी।

बता दें कि सूरजपुर के प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और आलिया की नृशंस हत्या सहित कई पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले में शामिल कुलदीप साहू की गिरफ्तारी के बाद से ही लोगों ने उसके अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग प्रशासन से की थी।

read more – Tirupati Isckon Temple Bomb Threat : नहीं थम रहा घमिकयो का सिलसिला, तिरुपति के इस्कॉन टेंपल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Exit mobile version