Raipur News : अगर आप भी AC के आदि है तो हो जाइये सावधान, राजघानी में AC ब्लास्ट से एक कारोबारी और महिला कर्मचारी की मौत

Raipur News : अगर आप भी AC के आदि है तो हो जाइये सावधान, राजघानी में AC ब्लास्ट से एक कारोबारी और महिला कर्मचारी की मौत

Raipur News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार की रात एक बिल्डिंग में आग लगने से कारोबारी और भाजपा नेता के भाई सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान और मशरत खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा AC फटने से हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर का है।

Raipur News

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-1 में रेसिडेंशियल कम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें सेकेंड फ्लोर पर कारोबारी आरिफ मंजूर खान (48) की ऑटोमेशन आर्ट कंपनी का दफ्तर है। रात करीब 8 बजे दफ्तर में जोरदार ब्लास्ट हुआ।

इसके साथ ही दरवाजे ऑटोमेशन से लॉक हो गए। बाता दें कि मृतक आरिफ मंजूर खान बीजेपी नेता का भाई है। इस घटना की शुरुआती जांच के मुताबिक कई घरों के कांच एसी में धमाके से टूट गए हैं। जिससे कई लोगों को गंभीर चोट आई है।

READ MORE – Tractor Accident in Betul : एपी के बैतूल में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत, 15 घायल

Breaking News News and Politics राज्य खबर