PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, साझा करेंगे 115वीं बार अपने विचार

PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, साझा करेंगे 115वीं बार अपने विचार

PM Modi Mann Ki Baat

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से कई मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। बता दें कि आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 115वां एपिसोड पूरा होने जा रहा है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और news on air मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा।

इसे आकाशवाणी समाचार, डी.डी. न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा। वहीं हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। 30 मिनट के इस रोचक और खास कार्यक्रम ने बीते 30 अप्रैल 2023 को ही अपने 100 एपिसोड भी पूरे कर लिए थे।

read more – Telangana News : तेलंगाना में 30 बंदरों के मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

PM Modi Mann Ki Baat

जानकारी दें कि, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2014 में 3 अक्टूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। उस दिन विजयादशमी का दिन भी था। इस बाबत अपने बीते 114वें एपिसोड में PM मोदी ने कहा था कि यह एपिसोड भावुक करने वाला है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आज 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 खास विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। इनमें चीनी, तिब्बती, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी, पश्तो, दारी, और स्वाहिली भी शामिल हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों के माध्यम से भी होता है।

read more – Amit Shah WB Visit : केंद्रीय गृह मंत्री शाह का कोलकाता दौरा, भारत-बांग्लादेश सीमा पर नए टर्मिनल और ‘मित्रता द्वार’ का करेंगे उद्घाटन, BJP सदस्यता अभियान का करेंगे शुभारंभ

Breaking News National News and Politics