Mexico Road Accident : मेक्सिको में बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, भीषण सड़क हादसे में 19 लोगो की दर्दनाक मौत, कई घायल

Mexico Road Accident : मेक्सिको में बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, भीषण सड़क हादसे में 19 लोगो की दर्दनाक मौत, कई घायल

Mexico Road Accident

मेक्सिको। मेक्सिको के मध्य राज्य जकाटेकास में एक राजमार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 19 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक यात्रियों से भरी बस मक्के से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।

टक्कर के कारण दोनों वाहन खाई में गिर गए। यह हादसा मेक्सिको के स्टेट जकाटेकास में नेशनल हाईवे पर हुआ। जाकाटेकास के गवर्नर डेविड मोनरियल ने हादसे की पुष्टि की। ट्रैक्टर-ट्रेलर के “चालक को गिरफ्तार करके पूछताछ किया जा रहा है”। रेस्क्यू टीम और सेना के जवानों ने मौके पर आकर बचाव अभियान चलाया गया।

बस अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर चिहुआहुआ राज्य में स्थित एक शहर सिउदाद जुआरेज जा रही थी। हादसे में मरने वाले लोग मेक्सिको के ही निवासी हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौप दिए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल दक्षिण मेक्सिको में एक राजमार्ग पर एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। वही 17 अन्य घायल हो गए थे।

 

Breaking News International News and Politics