Site icon AB News.Press

Sukma Naxal Encounter : सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Sukma Naxal Encounter

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ सुकमा जिले के कंगालतोंग इलाके में जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जंगल में अचानक नक्‍सलियों ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। तो वहीं कई नक्‍सलियों के घायल होने की खबर है। वहीं मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी की टीम ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

मुठभेड़ के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि जवान नक्सलियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं, और स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है।

read more – Lawrence Bishnoi Shooter Arrested : दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार, कई राज्यों में छापा

Exit mobile version