Site icon AB News.Press

Jharkhand Election 2024 : IPL 2025 से पहले झारखंड में विधानसभा चुनाव में MS Dhoni निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी………

Jharkhand Election 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने प्रक्रिया भी शुक्रवार, 25 अक्टूबर को खत्म हो गई। सभी पार्टियों की ओर से जोर-शोर से प्रचार प्रसार भी जारी है। इस बीच चुनाव आयोग भी चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर्स को बूथ तक लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव आयोग नुक्कड़ नाटक से लेकर कई तरह के कार्यक्रम करते हैं। इसी के तहत इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक IPL 2025 से पहले MS Dhoni चुनावी मैदान में नजर आने वाले हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनने जा रहे है।

read more – Sukma Naxal Encounter : सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Jharkhand Election 2024

जिसमे वह ज्‍यादा से ज्‍यादा वोटर्स को मतदान करने के लिए प्र‍ेरित करेंगे। बता दें कि वोटर अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए धोनी को ब्रांड स्वीप एक्टिविटी का काम दिया गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड में स्वीप एक्टिविटी में शामिल होने के लिए धोनी को निमंत्रण दिया था, जिसके बाद धोनी ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को आज अपनी तस्वीर को इस्तेमाल करने की सहमति दे दी है। इससे राज्‍य के वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हो सकता है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र भी दे दिया गया है।

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। राज्‍य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव का रिजल्‍ट 23 नवंबर को आएंगे। 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। इसके साथ ही राज्‍य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो जाएगा।

बता दें कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मूल रूप से झारखंड के ही है। उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में विश्व कप से लेकर तीन ICC खिताब समेत कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही धोनी ने संन्यास ले लिया हो मगर IPL में अब भी उनका जलबा बरकरार है। अब धोनी को अपने राज्य के लिए नई जिम्मेदारी मिली है।

read more – Lawrence Bishnoi Shooter Arrested : दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार, कई राज्यों में छापा

 

Exit mobile version