CG NEWS : गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धसकने से 1 मजदूर की मौत, एक घायल

CG NEWS : गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धसकने से 1 मजदूर की मौत, एक घायल

CG NEWS

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इस हादसे ने कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सूचना पर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 26 वर्षीय विशाल नायक था। घायल युवक का नाम 30 वर्षीय दशरथ नायक है। दोनों झारखंड के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक गेवरा में एबी कोल स्टॉक के पास रेलवे साइडिंग में ड्रेनेज का काम कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धंसने लगी। मिट्टी धसकने से दोनों मलबे में दब गए।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है घटना के बाद काफी मशकत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और दोनों को इलाज के लिए गेवरा के विभागीय हॉस्पिटल (NCH) में लाया गया, जहां विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दशरथ नायक को कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

read more – Maharashtra Congress Candidate List : महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची में 23 नाम शामिल, देखे किसे कहा से मिला मौका

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर