Rhea Chakraborty gets relief from Supreme Court
नई दिल्ली। सुशांत सिंह मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने CBI के द्वारा जारी लुकआउट नोटिस को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने 25 अक्टूबर को एक्टर सुशांत सिंह के मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है, जिसके तहत सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर को कैंसल कर दिया गया था।
Rhea Chakraborty gets relief from Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट ने रिया को दी राहत
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि यह एक तुच्छ याचिका है। यह एसलिए दायर कि गई क्योंकि आरोपी हाईप्रोफाइल है। इसकी आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने फरवरी में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ सीबीआई लुकआउट नोटिस को रद्द कर दिया था। जिसके बाद सीबीआई ने सर्कुलर लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हांलाकि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे रद्द कर दिया।

सुशांत की मौत के बाद लुकआउट नोटिस जारी
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 2020 में रिया और उनके परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था।


