Site icon AB News.Press

JMM Candidates List : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की चौथी सूची, चंपाई के खिलाफ गणेश महली को मिला टिकट

JMM Candidates List

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीएम हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने गुरुवार को चौथी लिस्ट जारी की है। जिसमे दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने झामुमो से बगावत कर बीजेपी में जाने वाले पूर्व सीएम चंपई सोरेन के खिलाफ BJP से आए गणेश महली को अपने प्रत्याशी बना कर मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने चंपई को सरायकेला सीट से टिकट दिया है।

read more – Naxalites Surrendered in Sukma : सुकमा में 24 लाख के 6 इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण

वहीं खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ अब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 42 विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस और झामुमो प्रदेश की कुल 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। शेष 11 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दल चुनाव लड़ेंगे। राजद ने मंगलवार को छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

JMM Candidates List

43 उम्मीदवारों के नाम की हो चुकी है घोषणा

जेएमएम अब तक चार सूची जारी कर चुका है। पार्टी ने 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

JMM Candidates List

13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर कराया जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद राज्य में नई सरकार का ऐलान हो जाएगा।

read more – Justice Sanjiv Khanna : चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायर के बाद भारत के 51वें चीफ जस्टिस होंगे संजीव खन्ना, 11 नवंबर को ग्रहण करेंगे शपथ

Exit mobile version