Jammu-Kashmir Terrorist Attack
बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के नागिन इलाके में एलओसी के पास गुरुवार शाम 18 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। इसके अलावा तीन जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 पोर्टर (सामान ढोने वाला) की भी मौत हो गई। पोर्टर सेना की मदद के लिए होते हैं, वे पहाड़ी इलाके और फ्रंट पोस्ट पर सामान पहुंचाने में मदद करते हैं।
हमले में सेना के 3 जवान घायल हुए थे। सभी घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, इनमें से 2 की मौत हो गई। वहीं हमले में 3 से ज्यादा आतंकवादियों के हों इ की आशंका जताई जा रही है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी सेक्टर में LoC से घुसपैठ की होगी।
Jammu-Kashmir Terrorist Attack
सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
वहीं, हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि उत्तरी कश्मीर के बूटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं।
कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। मैं इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग पूरी तरह से और जल्दी ठीक हो जाएं।

