Site icon AB News.Press

BIJAPUR CHHATTISGARH : बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात CRPF के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

BIJAPUR CHHATTISGARH

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभाव क्षेत्र बीजापुर जिले में सीआरपीएफ 199 बटालियन के पातरपारा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान हरियाणा का रहने वाला था। पुलिस ने बताया की सीआरपीएफ 199 बटालियन भैरमगढ़ मुख्यालय पातर पारा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार टॉवर मोर्चा नम्बर 2 में तैनात था।

read more – Delhi liquor scam: दिल्ली शराब घोटाले केस सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 557 दिनों बाद अमनदीप ढल को मिली जमानत

ड्यूटी के दौरान उसने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जवान को भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान हरियाणा के रेवाड़ी का निवासी था।

मामले में भैरमगढ़ थाना में मर्ग पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। इधर मृत जवान के शव को पीएम के बाद शव को गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मृतक जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात था। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version