Teachers strike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 लाख 80 हजार शिक्षकों का हड़ताल, 5 मांगो को लेकर प्रदर्शन, स्कूल की पढ़ाई ठप

Teachers strike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 लाख 80 हजार शिक्षकों का हड़ताल, 5 मांगो को लेकर प्रदर्शन, स्कूल की पढ़ाई ठप

Teachers strike in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज लगभग 1 लाख 80 हजार शिक्षक सामूहिक हड़ताल पर है। इस हड़ताल उद्देश्य विसंगति, क्रमोन्नति, समयमान, पदोन्नति, पेंशन समेत अपनी मांगों को लेकर शिक्षक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। वही शिक्षकों के हड़ताल के कारण आज स्कूलों की पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ गई है।

दरअसल, यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा संघ के द्वारा आयोजित किया गया है। वही संघ के संयोजक वीरेंद्र दुबे का  कहना है कि वेतन की विसंगितियों को लेकर मोदी की गांरटी में जो भी वादे किए उनको पूरा करना चाहिए। इन्ही मांगो को चलते शिक्षक हड़ताल कर रहे है। दुबे ने कहा कि इन 5 सूत्रीय मांगे को पहले भी  शिक्षक कई बार हड़ताल कर चुके है, लेकिन कोई ठोस कदम नही उठाया गया है।

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर