SALMAN KHAN: सलमान को धमकी देने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, जानिए कौन है वो शख्स

SALMAN KHAN: सलमान को धमकी देने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, जानिए कौन है वो शख्स

SALMAN KHAN

मुंबई। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी देने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को जमशेदपुर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, यह शख्स सब्जी बेचने का काम करता है।

जानकारी के मुताबिक,  मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी देने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति सब्जी विक्रेता है। हाल ही में आरोपी ने सलमान खान और लारेंश की न्यूज टीवी पर देखी थी। यही से उसने फिरौती मांगने की प्लान बनाया। आरोपी ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा और नबंर भेज दिया।

धमकी देने वाला आरोपी सब्जी बेचने वाला है

सुपरस्टार सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स की पहचान शेख  हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। शेख ने पुलिस को बताया कि वह पहले सब्जी बेचता था। उसने यह भी कहा कि धमकी का मैसेज भेजने के बाद उसने माफी का मैसेज भी भेजा था। ट्रैफिक पुलिस ने धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

आरोपी ने मैसेज में क्या लिखा था

आरोपी शेख ने अपने धमकी भरे मैसेज में लिखा था कि ‘अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता और लारेंश बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहता है तो 5 करोड़ रूपए दे दे। अगर उसने मांग पुरी नही की तो उसका भी हाल बाबा सिद्दकी जैसा होगा। इस धमकी को हल्के में ना ले।’ पुलिस को यह मैसेज मिलने के बाद तलाश में जुट गई थी। वही बाद में आरोपी ने माफी का भी मैसेज भेजा था।

सलमान और बाबा सिद्दीकी

दरअसल, पूरा मामला साल 1998 का है जहां जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ के दौरान सलमान के ऊपर काले हिरण को मारने का आरोप लगा था। इसके लिए वे जेल भी गए थे। हालांकि दोषी होने के बाद भी सबूत ना मिलने के चलते कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

बता दें कि लांरेस गैंग ने कई बार धमकी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। वही बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और भी टाइट कर दिया गया है।

 

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज