President Draupadi Murmu’s visit to Chhattisgarh: राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

President Draupadi Murmu’s visit to Chhattisgarh: राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

President Draupadi Murmu’s visit to Chhattisgarh

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही, ट्रैफिक विभाग ने भी इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है।

राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरे पर आने वाली है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी बुधवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरे में 4 बड़े संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली है। इसके अलावा वे पुरखौती मुक्तांगन का भी दौरा करेंगी, जहां वे  स्थानीय आदिवासियो से बातचीत करेंगी। बाद में राजभन वापस आएंगी।

अधिकारियो ने बताया की राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को 11:10 मिनट में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। उनके कार्यक्रम के दौरे को देखते हुए रायपुर और दुर्ग जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसके कारण इन जिलों के यातायात मार्ग में कई बदलाव किए गए है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर