Diwali Sweet Adulteration
रायपुर। दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर लोग अक्सर ढेर सारी मिठाइयां खरीदते हैं और एक-दूसरे को उपहार में भी मिठाइयां देते हैं। ऐसे में मिठाई कारोबारियों के लिए मुनाफा कमाने का अच्छा मौका भी होता है। भारी डिमांड और मुनाफे के लालच में आकर दुकानदार नकली और मिलावटी मिठाइयां भी बाजार में धडल्ले से बेचने ला जाते हैं।
मावा और छेना से बनी मिठाइयों से लेकर लड्डूओं में भी मिलावट के मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। वहीं, पुलिस और फूड एजेंसियों द्वारा हर साल छापेमारी में बहुत सारी नकली मिठाइयां बरामद भी की जाती हैं। दिवाली पर बिकने वाली मिठाइयां में सबसे ज्यादा मिलावट पाई जाती है। जो लोगों के सेहत पर हानिकारक प्रभाव ड़ाल सकती है।
Diwali Sweet Adulteration
कैसे करें असली मिठाई की पहचान
- अधिकांश मिठाइयों में मावे का इस्तेमाल होता है। इसलिए जरूरी है कि मावे को ध्यान में रखते हुए ही असली मिठाई की पहचान करना सबसे जरूरी होगा। इसके लिए आपको मिठाई चखनी होगी जो मावे से बनी हो। मावे का स्वाद दूध जैसा मिलता है, लेकिन मावा नकली हो तो उसका स्वाद कसैला या कड़वा भी हो सकता है।
- मिठाई में दूध और घी का इस्तेमाल प्रमुख तौर पर होता है। इसलिए मिठाई के टेस्ट और महक से पता कर सकते हैं कि उसमें कहीं नकली दूध या घी का उपयोग तो नहीं किया गया। मिठाई का एक छोटा टुकड़ा लेकर हथेली पर या नाखून पर रगड़ने से अगर घी की अच्छी महक आती है, तो मिठाई शुद्ध होगी। अगर दूध या घी नकली हो तो महक दुर्गंध वाली होगी।
- मिठाई को चेक करने के लिए उसे थोड़ा खा भी सकते हैं। यही वजह है कि मिठाई के दुकानदार अपने माल को सही बताने के लिए ग्राहक को पहले सैंपल चखाते हैं। अगर मिठाई मुंह में चिपकती है, तो समझ लें कि मिलावट है क्योंकि असली मिठाई के इनग्रेडिएंट कभी चिपचिप नहीं हो सकते है।
- आप चाहें तो किसी मिठाई को चेक करने के लिए उसे शक्कर के साथ गर्म कर सकते हैं। चूंकि मिठाई में मावा होता है, तो असली मावा या खोआ होने पर मिठाई पानी नहीं छोड़ेगी। अगर मिठाई से पानी निकले तो समझ लें कि उसमें मिलावटी मावे का इस्तेमाल किया गया है।
- आपको बाजार में सबसे अधिक मिठाई खोये की बनी मिलेगी। इस मिठाई के दाम भी अधिक होते हैं क्योंकि लोग सबसे अधिक इसे ही पसंद करते हैं। मांग अधिक होने के चलते इसमें मिलावट की गुंजाइश सबसे अधिक होती है। ऐसे में शुद्ध खोये की मिठाई का रंग देखना चाहिए। खोआ शुद्ध होगा तो उसका रंग सफेद होगा जबकि नकली मिठाई का कलर हल्का पिला होगा।
read more – IIT Delhi Student Suicide : दिल्ली IIT के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

