Site icon AB News.Press

Cyclone Dana : खतरनाक तूफान ‘दाना’ से उड़ीसा और बंगाल में सतर्कता, सरकार ने जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर बंद के दिए आदेश

Cyclone Dana

भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तेजी से बंगाल की खाड़ी की ओर आगे बढ़ रहा है। इस तूफान से ओडिशा पर सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। ओडिशा सरकार ने राज्य के दो प्रमुख तीर्थ स्थलों, जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क टेंपल, को श्रद्धालुओं के लिए बंद करने का निर्णय ले लिया है। यह आदेश 25 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। स्थिति की समीक्षा के बाद, सरकार इन मंदिरों को फिर से खोलने पर निर्णय करेगी।

read more – Diwali Sweet Adulteration : दिवाली पर करें नकली मिठाई की पहचान, नहीं हो सकती है बड़ी परेशानी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता

बता दें कि जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क टेंपल विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं और यहां हर दिन हजारों तीर्थ यात्री आते हैं। भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं करनी होती हैं। तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन मंदिरों को पहले ही बंद करने का कदम उठाया गया है। मंदिरों के अलावा राज्य के संग्रहालय भी बंद किए गए हैं।

Cyclone Dana

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर ओडिशा के राजस्व मंत्री पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार संभावित तूफान का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। मंत्री ने कहा, “सभी जिलों के कलेक्टरों को संभावित चक्रवाती तूफान के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब हो गई कि दाना’ 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और 25 अक्टूबर की सुबह 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर लैंडफॉल करेगा। IMD के अनुसार, इस दौरान हवाएं 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Cyclone Dana

समुद्र में मछुआरों के लिए अलर्ट जारी

तूफान की चेतावनी के चलते, पुरी में मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। लोगों को समुद्र से दूर सुरक्षित रखा जा रहा है।

इस बीच, रेलवे प्रशासन भी सक्रिय है। ओडिशा और बंगाल रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिण 24 परगना में प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक भी हुई है, ताकि तूफान की स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। आपात स्थिति के लिए सरकार ने सैकड़ों टन अनाज और खाद्य सामग्री ओडिशा भेजी है, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके।

read more – Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची, देखिये किसे कहा से मिला टिकिट

 

 

Exit mobile version