Site icon AB News.Press

CG Breaking : तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को रौंदा, हादसे में 2 की दर्दनाक मौत

CG Breaking

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

read more – Raipur South By Election 2024 Congress Candidate : बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के खिलाफ कांग्रेस ने युवा पर लगाया दांव, 13 नवंबर को होगा मतदान

वहीं, आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भेजा जहां दूसरे व्यक्ति ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहू अपने पड़ोसी निजाम अंसारी के साथ किसी काम से निकले थे, इसी दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारी।

हादसे में दोनों लोगो की मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।

read more – Blackbuck Case Bhopal : भोपाल में मिला काले हिरण के शव मिलने से मचा हड़कंप, मृत हिरण के बॉडी पर मिले गोली के निशान

Exit mobile version