Site icon AB News.Press

Blast in Delhi : राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में लगी भीषण आग, एक की मौत, 3 लोग झुलसे

Blast in Delhi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली आज फिर से एक बार धमाका हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक घर में अचानक विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से बुझाया।

इस आगजनी में एक शख्स की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। तो वहीं 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक शख्स को डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। एक शख्स करीब 90 प्रतिशत झुलसने से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं 2 लोग बेहोशी की हालत में मिले थे।

मिली जानकारी के अनुसार वसंत कुंज के किशनगढ़ के नंद लाल भवन में 2 कमरों वाले फ्लैट में अचानक धमाका होते ही भीषण आग लग गयी।

read more – CG Breaking : तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को रौंदा, हादसे में 2 की दर्दनाक मौत

Exit mobile version