Site icon AB News.Press

Cyclone Dana: तूफान ‘दाना’ की चेतावनी, बंगाल-ओडिशा में सुरक्षा की तैयारियां, मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही

Cyclone Dana

 भुवनेश्वर। ओडिशा  में बढ़ते सायकलोन ‘दाना’ के खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवात के चलते तेज हवाएं और बारिश के कारण स्कूल को बंद करने आदेश जारी कर दिया गया है। वही राहत टीम पूरी तरह से तैयार है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘दाना’ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है यह चक्रवाती तुफान ‘दाना’  बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ी तीव्रता से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच यह तूफ़ान बंगाल के सागर द्वीप और ओडिशा के पुरी के बीच से गुज़रेगा।

Cyclone Dana

14 स्कूलों को बंद करने का आदेश

उड़ीसा को सीएम मोहन चरण मांझी ने इस चक्रवात से निपटने के लिए 14 जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। वही मछुवारों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी है। जो चले गए उन्हें वापस बुलाया जा रहा है। तूफ़ान ‘दाना’ के कारण तटीय इलाक़ों में कुछ देर के लिए हाइवे और रेलवे सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Child fell from 13th floor in Delhi: नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरकर 10 साल के बच्चे की मौत, सदमे से दादा ने तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा अलर्ट

पश्चिम बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में 23 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते तटीय इलाकों में भी सावधानी बरती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा चक्रवात से सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Cyclone Dana

बता दें कि, इस चक्रवात के कारण भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल में 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक यात्री टर्मिनल का उद्घाटन स्थगित कर दिया गया है। यह उद्घाटन 23 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना था।

Exit mobile version