Child fell from 13th floor in Delhi: नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरकर 10 साल के बच्चे की मौत, सदमे से दादा ने तोड़ा दम

Child fell from 13th floor in Delhi: नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरकर 10 साल के बच्चे की मौत, सदमे से दादा ने तोड़ा दम

Child fell from 13th floor in Delhi

नोएडा। दिल्ली के नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरकर एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वही सदमे के चलते उसके दादा ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला कोतवाली सेक्टर-39 का है।

13वीं मंजिल से गिरकर 10 साल के बच्चे की मौत

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सटे नोएडा में लोटस सोसायटी के 13 वीं मंजिल से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के मौत की खबर सुनकर उसके दादा सदमे में चले गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हांलाकि बच्चे के परिजनों ने इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नही कराई है लेकिन पुलिस फिर भी मामले की जांच कर रही है।

Child fell from 13th floor in Delhi

13वीं से फिसलकर गिरा बच्चा
नोएडा सेक्टर-107 के लोटस 300 सोसायटी के13वीं मंजिल में मंयक बलूजा अपनी परिवार के साथ रहता है। वही मंयक शनिवार की रात को अपनी पत्नी के सात डिनर पार्टीस में गए हुए थे। घर में छोटा बेटा अरमान (10) अपने बड़े भाई और बाकी परिजनों के साथ था। रात में करीब 10.30 बजे के आस-पास अरमान फ्लैट की बालकानी में खेल रहा था। इसके बाद अचानक उसका पैर फिसला और वह 13 वीं मंजिल से नीचे गिर गया।

Girl falls from 27th floor in Greater Noida: 2 साल की बच्ची 27वीं मंजिल से गिरकर 12वीं मंजिल पर अटकी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; बालकनी में खेलते समय हुआ हादसा

ईलाज के दौरान बच्चे की मौत
इस घटना के बाद सोसायटी के लोग और गार्ड पहुंचे और अरमान को पास यर्थाथ हॉस्पीटल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।

Child fell from 13th floor in Delhi

सदमे में दादा ने भी तोड़ा दम
अरमान के दादा को पहले से ही किडनी बीमारी थी।जिसके चलते वे पिछले 6 महीनों से इलाज करवा रहे थे। जब रविवार को अरमान की मौत की खबर मिली, तो उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इस मामले की जांच के लिए पुलिस सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है।

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर