Site icon AB News.Press

BulandShahr Cyclinder Blast : UP के बुलंदशहर में भयानक हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मौके पर पहुंचे DM-SSP

BulandShahr Cyclinder Blast

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात 8 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

read more – Train Accident : भीषण रेल हादसा, आमने-सामने 2 ट्रेनों के भिड़ंत में 2 लोगो की मौत, कई घायल

धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह से टूट गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के प्रति शोक संवेदना जताई है। इस दो मिली

BulandShahr Cyclinder Blast

जानकारी के मुताबिक दो मंजिला मकान में हादसे के वक्त 19 लोग मौजूद थे। JCB की मदद से लिंटर हटाने की कोशिश की जा रही है। हादसा सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में हुआ। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

8 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है, राजुद्दीन की पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी। वह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार शाम को उन्हें अस्पताल से घर में शिफ्ट किया गया।

घर लाने के बाद रुखसाना को फिर से सांस लेने में समस्या होने लगी। इस पर घरवाले घर पर ही सिलेंडर से ऑक्सीजन लगाने लगे। वे लोग सही से सिलेंडर सेट नहीं कर पाए और अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके चलते दो मंजिला मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। वहीं घटना को लेकर जांच की जा रही है कि यह रसोई गैस का सिलेंडर था या ऑक्सीजन सिलेंडर था। मौके पर एनडीआरएफ, नगरपालिका और प्रशासन की टीम मौजूद है।

read more – Dera chief Ram Rahim : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बढ़ीं मुश्किलें, 3 केस दर्ज करेगी पंजाब पुलिस

 

 

 

Exit mobile version