Site icon AB News.Press

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE: सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में परिवालों का छलका दर्द, गुनहगारों को फांसी देने की मांग, माँ और बेटी को शाहिद का दर्जा मिले.. video

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE  

 सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दोहरे हत्याकांड के मामले में प्रधान आरक्षक के परिजनों का  एक विडिओ जारी हुआ है। जिसमें  उन्होंने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से 15 दिनों के भीतर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

 

जानकारी के  मुताबिक, प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बड़ी से हत्या कर नहर में फेक दिया गया था। वही इस मामले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख के परिजनों का बड़ा बयान आया है। परिजनों ने 15 दिन के भीतर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा दिलाने की मांग की साथ ही दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE  

परिजनों का छलका दर्द 

प्रधान आरक्षक तालिब शेख की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी घटना है और उनके परिवार ने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा। वे पूरी तरह से टूट गए हैं। वहीं, तालिब के बड़े भाई ने कहा कि हत्या बहुत ही घिनौने तरीके से की गई है और उन्होंने बताया कि आज तक किसी पुलिस परिवार के साथ ऐसी घटना नहीं हुई है।

SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE: सुरजपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, NSUI के जिला अध्यक्ष भी था वारदात में शामिल, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

 दोषी को फांसी की सजा दी जाए 

परिजनों ने इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट से 15 दिनों के भीतर फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी घटना पुलिस ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए वे चाहते हैं कि मृतका मां और बेटी को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस मांग ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है, और परिजनों को न्याय की उम्मीद है।

Exit mobile version