Site icon AB News.Press

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी सूची

Maharashtra Assembly Election 2024

मुंबई। बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। जिसमे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट से, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा ने मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से, आशीष शेलार को वांद्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा को मालाबार हिल से उम्मीदवार बनाया गया है।

कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में 13 महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जनजाति के छह उम्मीदवार और अनुसूचित जाति के चार उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। जिसमे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को पार्टी ने नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

Maharashtra Assembly Election 2024

20 नवंबर को महाराष्‍ट्र में होगा मतदान

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होने हैं। 22 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

देखें पूरी लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका

Maharashtra Assembly Election 2024

Maharashtra Assembly Election 2024

read more – Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी सूची

Exit mobile version