KAWARDHA FIRE NEWS
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 100 एकड़ में फैली गन्ने की फसल में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के मोहगांव में गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई है, जिससे पलक झपकते ही 100 एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद फायरब्रिगेड की टीम ने अभी तक आग पर काबू नहीं पाया है।

