CHHATTISGARH NAXAL ENCOUNTER : प्रदेश में सबसे बड़े नक्सली एन्काउंटर के बाद नक्सलियों ने पर्चा जारी कर विरोध दिवस मनाने का किया आह्वान

CHHATTISGARH NAXAL ENCOUNTER : प्रदेश में सबसे बड़े नक्सली एन्काउंटर के बाद नक्सलियों ने पर्चा जारी कर विरोध दिवस मनाने का किया आह्वान

CHHATTISGARH NAXAL ENCOUNTER

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने पर्चा जारी करते हुए स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग हुए मुठभेड़ों में अब तक कुल 38 नक्सली मारे गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने पर्चा जारी कर बताया है कि कैसे वे सुरक्षा जवानों के घेरे में फंसे। तो वहीं नक्सलियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कि मुठभेड़ में हुए एन्काउंटर में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या की गई है।

CHHATTISGARH NAXAL ENCOUNTER

बात दें की नक्सलियों की तरफ से जारी किये गए पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी। वह हथियार उठाने के हालात में भी नहीं थी। वहीं इस एन्काउंटर के खिलाफ नक्सलियों ने 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है।

बता दें, दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 38 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। वहीं इस मुठभेड़ को इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

READ MORE – SC Verdict On Madrasa State Funding : सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दिया झटका, मदरसों को मिलती रहेगी सरकारी फंडिंग

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर