Site icon AB News.Press

MP Crime News: नकली नोटों की फैक्ट्री का खुलासा: किराना व्यापारी के साथ मिलकर 100-100 के नोट छाप रहा था चौकीदार, जल्द अमीर बनने की चाहत में पहुंचे जेल

MP Crime News

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शुक्रवार (18 अक्टूबर) को एक फैक्ट्री से नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। यहां चौकीदार एक किराना व्यवसायी की मदद से 100-100 के नोट बना रहा था। यह घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उज्जैन में 100 रुपए के नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक चौकीदार और दूसरा किराना व्यवसायी है। घटना स्थल से पुलिस ने प्रिंटर, स्कैनर और कंप्यूटर सहित अन्य सामान भी जब्त किया।

MP Crime News

100 के नकली नोट छापने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी भेरूसिंह गझिरी क्षेत्र में चौकीदार हैं, जबकि रामनरेश चौहान कानीपुरा में किराना व्यवसायी हैं। दोनों ने एक दुकान से कलर प्रिंटर खरीदकर ए-4 साइज के पेपर पर 100 रुपए के नकली नोट छापे। पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान उन्होंने नकली नोट छापने की पूरी कहानी बता दी।

11 हजार के नकली नोट बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक 11 हजार के नकली नोट, कलर प्रिंटर और नोट छापने वाला पेपर जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रिंटर देवास के पिंटू मालवीय को बेच दिया था। उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

MP CRIME NEWS: 70 लड़कियों के न्यूड वीडियो वायरल, कॉलेज और पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

MP Crime News

एक ही सीरियल नंबर के नोट
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बहुत कम पढ़े-लिखे हैं। भेरूसिंह महज 8वीं तक पढ़ा है। रामनरेश भी ज्यादा नहीं पढ़ा। आरोपी 100 रुपए के नोट को स्कैन कर इमेज तैयार किया और फिर प्रिंटर की मदद से ए-4 सादे पेपर पर प्रिंट करने लगे। वह एक ही सीरियल नंबर के नोट छाप रहे थे।

जल्द अमीर बनने की चाहत में पहुंचे जेल 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी भेरूसिंह और रामनरेश नकली नोटों से छोटी-मोटी खरीदी किया करते थे। पुलिस को बताया कि 200 और 500 रुपए के बड़े नोट चलाने में मुश्किल होती थी। इस कारण वह 200 और 500 के नोट नहीं छापते थे। जल्द अमीर बनने की चाहत में आरोपी नकली नोट छापने लगे थे।

 

Exit mobile version