Lawrence-A Gangster Story : सलमान खान को धमकियां देने वाले लॉरेंस बिश्नोई पर बनेगी वेब सीरीज, दिवाली पर रिलीज होगा पोस्टर

Lawrence-A Gangster Story : सलमान खान को धमकियां देने वाले लॉरेंस बिश्नोई पर बनेगी वेब सीरीज, दिवाली पर रिलीज होगा पोस्टर

Lawrence-A Gangster Story

मुंबई। सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले हाल ही में देश के सबसे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर अब एक वेब सीरीज बनने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा बेस्ड प्रोड्यूसर अमित जानी ने हाल ही में इसकी अनाउंसमेंट की है। बता दें कि राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लगातार चर्चा में है क्योंकि बाबा की हत्या की जिम्मेदारी उनकी गैंग ने ली है।

READ MORE – Raipur By Election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए पहले दिन आठ प्रत्याशियों ने नामांकन आवेदन पत्र खरीदा

सूत्रों के मुताबिक मेकर्स ने इस सीरीज का टाइटल ‘लॉरेंस- ए गैंगस्टर स्टोरी’ फाइनल किया है। सीरीज को इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन से अप्रूवल भी मिल चुका है। सीरीज की कास्ट की जानकारी दिवाली पर अनाउंस की जाएगी। जल्द ही दर्शकों को इसके पोस्टर के साथ मुख्य अभिनेता के नाम का खुलासा भी किया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई का नाम हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से भी जुड़ा था। हत्या की वजह सलमान खान से बाबा सिद्दीकी की दोस्ती बताई गई थी। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Lawrence-A Gangster Story

क्या होगी सीरीज की कहानी?

बता दें कि जानी फायरफॉक्स सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इसका लक्ष्य लॉरेंस बिश्नोई के जीवन की एक मनोरंजक और सच्ची कहानी पेश करना है। यह वेब सीरीज पूरी तरह से उनकी जिंदगी के विवादों और उनके कुख्यात गैंगस्टर बनने की यात्रा पर केंद्रित होगी।

लॉरेंस बिश्नोई का नाम कई विवादों और भयानक घटनाओं से जुड़ा रहा है। इस सीरीज का उद्देश्य यह दिखाना है कि वह आपराधिक दुनिया में कैसे प्रवेश कर चुके हैं और उनका नेटवर्क और प्रभाव कैसे बढ़ा है। सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई का किरदार कौन सा अभिनेता निभाएगा। इसकी जानकारी दिवाली के बाद जारी की जाएगी।

Lawrence-A Gangster Story

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई पिछले दो साल में 3 बड़ी हत्याओं के मामले में न सिर्फ इंडिया बल्कि कनाडा की पुलिस के भी रडार पर है। एक के बाद एक हत्याओं के बाद, आज वह भारत के सबसे कुख्यात गैंगस्टरों में से एक बन गया है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी गोल्डी बराड़ के अलावा उसका हाथ सामने आया था।

लॉरेंस बिश्नोई कभी छात्र नेता था और कॉलेज की राजनीति में छाया रहता था। फिर देखते ही देखते वह एक गैंगस्टर बन गया, जिसका राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों से लेकर कनाडा तक फैल गया। लॉरेंस बिश्नोइ की हिटलिस्ट में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें सलमान खान का नाम सर्वोच्च माना जाता है।

READ MORE – MP Crime News: नकली नोटों की फैक्ट्री का खुलासा: किराना व्यापारी के साथ मिलकर 100-100 के नोट छाप रहा था चौकीदार, जल्द अमीर बनने की चाहत में पहुंचे जेल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Breaking News Knowledge National News and Politics