Kushal Tandon and Shivangi Joshi
मुंबई। टेलीविजन एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक दुसरे को डेट कर रहे है। इसका बात का खुलासा खुद एक्टर कुशाल ने अपने एक इंटरव्यू के जरिए कन्फर्म की है। कुशाल ने शादी के लेकर बाते शेयर की जिसे हम आपके साझा करने वाले है।
जानकारी के मुताबिक, टीवी के हैंडसम एक्टर कुशाल टंडन ने एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दिया है। ‘बरसातें मौसम प्यार का’ सीरियल में नजर आने वाले कुशाल और शिवांगी रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Kushal Tandon and Shivangi Joshi
इंटरव्यू में रिश्ता किया कन्फर्म
कुशाल टंडन टीवी के जाने माने एक्टर है। उन्होंने कई टीवी सीरियल के अलावा म्यूजिक एलबम में भी काम किया है। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की, साथ ही उन्होंने बताया कि आगे फ्यूचर में उनका शादी की क्या प्लानिंग है।
Shahrukh Khan’s movie The King: सीरियल किलर बने शाहरूक खान, बेटी सुहाना के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर, जानिए कौन सी है अपकमिंग फिल्म…
कुशाल टंडन ने कहा- मैं प्यार में हूं
कुशाल टंडन ने कहा कि- ‘मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं प्यार में हूं। हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। मेरी मम्मी चाहती है कि मेरी जल्दी शादी हो जाए और उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दें। लेकिन अब जोशी के साथ उनकी अच्छी लड़की की तलाश खत्म हो गई है।
Kushal Tandon and Shivangi Joshi
बरसातें मौसम प्यार का से हुई मुलाकात
कुशाल टंडन और शिवांगी की मुलाकात सोनी टीवी के सीरियल ‘बरसातें मौसम प्यार का’ में हुई, जहां उनकी बेहतरीन कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। इसी सीरियल के दौरान उनकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन
वही शिवांगी जोशी का नाम इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता के एक्टर मोहसिन खान के साथ जोड़ा गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। वही कुशाल टंडन और गौहर खान दोनों एक दूसरे को एक साल डेट किया था, बाद में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

