Site icon AB News.Press

INDIA VS New Zealand match: शतक लगाने से पहुंचे ऋषभ पंत, 5 छक्कों की शानदार पारी खेली

INDIA VS New Zealand match

नई दिल्ली। ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में शतक लगाने से चूक गए, जब वह 99 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। विलियम ओ’रूर्के की गेंद बल्ले के किनारे से लगकर विकेट पर जा टकराई। पंत ने 105 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के लगाकर शानदार पारी खेली।

दरअसल, बेंगलुरू में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेलते हुए 99 रन बनाकर आउट हो गए। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 गेंदों में 99 रन बनाए, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस शानदार पारी के साथ, पंत भारतीय क्रिकेट में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जो शतक बनाने के लिए सिर्फ 1 रन से चूक गए। इससे पहले धोनी ने 2012 में 99 रन बनाकर आऊट हो गया था।

INDIA VS New Zealand match

ऋषभ पंत 99 रनों की शानदार पारी खेली

जब ऋषभ पंत क्रीज पर आए, तब भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए थे। इसके बाद, पंत और सरफराज खान ने मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी शुरू की और दोनों के बीच 177 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। सरफराज ने 150 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि पंत 99 रन बनाकर आउट हो गए।

पंत ने अपने 99 के रनो में 9 चौके व 6 छक्के मारे। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे।

 

Exit mobile version