IED blast in Narayanpur : नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 4 जवान घायल

IED blast in Narayanpur : नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 4 जवान घायल

IED blast in Narayanpur

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र में जवानों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से बस्तर में नक्सली बौखलाए हुए है। जिसके कारण आये दिन उग्र होकर घटना को अंजाम दे रहे है है।

हाल ही में माओवादियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों के इस कायराना करतूत के कारण चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

IED blast in Narayanpur

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया है। बता दें कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे।

इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने की है।

READ MORE – KORBA NEWS : कोरबा में खूंखार भालू के हमले से युवक की मौत

Breaking News News and Politics राज्य खबर