Flight bomb threat: 24 घंटे में 10 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी अर्लट

Flight bomb threat: 24 घंटे में 10 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी अर्लट

Flight bomb threat

इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की 10 उड़ानों को बम धमकी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इस हफ्ते में अब तक 70 फर्जी कॉल्स प्राप्त हो चुकी हैं। इन धमकियों के बाद एयरपोर्ट की सिक्योरिटी को बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की 10 उड़ानों को शनिवार (19 अक्टूबर) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इनमें से 5 उड़ानें इंडिगो और 5 अकासा एयरलाइंस की थी। इस घटना से विमानन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इंडिगो और अकासा ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर स्पेशल